आईपीएल नीलामी में अबतक एमआई द्वारा चुने गए सबसे युवा खिलाड़ी
हर आईपीएल ऑक्शन में एक ऐसी टेबल होती है जो हमेशा युवा प्रतिभाओं पर नजर रखती है, जो सिर्फ टैलेंट, दृढ़ संकल्प, लगन और बड़े-बड़े सपनों के साथ कदम रखते हैं।
पिछले कई सालों में, एमआई ने युवा खिलाड़ियों को समर्थन देने की एक अनोखी परंपरा बनाई है। टीम ने बार-बार यह साबित किया है कि जब कुछ कर दिखाने की प्रबल इच्छा और जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती है। ये युवा खिलाड़ी सिर्फ एक फ्रेंचाइजी में शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि एक ऐसे परिवार में का हिस्सा बने हैं जो उन्हें पंख देने, आगे बढ़ने का मौका देने और तरक्की करने के लिए एक मंच प्रदान करने में विश्वास रखता है।
और यह सब किसी संयोग से नहीं होता। हर सफलता की कहानी के पीछे एक शांत, अथक और तेज नजर वाली स्काउटिंग टीम होती है, जो असल में वो सुपरहीरो हैं जो आज के समय में स्टार्स को पहचानते हैं। उनकी दूरदृष्टि, मेहनत और जमीनी स्तर पर काम करने का जुनून ही उन सभी प्रतिभाओं की नींव रख रहा है जिन्हें हमने खोजा है।
अब, जब IPL 2026 ऑक्शन नजदीक है, तो यह जोश कई गुना बढ़ गया है। अगला सनसनीखेज खिलाड़ी कौन होगा, जो आइकॉनिक ब्लू एंड जर्सी पहनकर मैदान में उतरेगा? एमआई किस खिलाड़ी को लीग का अगला सुपरस्टार बनाएगा?
तो आइए, पिछली ऑक्शन में हमारे सबसे कम उम्र के खरीदे गए खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं...
|
साल |
खिलाड़ी |
उम्र |
कीमत |
|
2008 |
मनीष पांडे |
18 वर्ष 253 दिन |
USD 30,000 |
|
2009 |
मोहम्मद अशरफुल |
24 वर्ष 299 दिन |
USD 75,000 |
|
2010 |
कायरन पोलार्ड |
22 वर्ष 320 दिन |
USD 750,000 |
|
2011 |
रोहित शर्मा |
23 वर्ष 263 दिन |
USD 2,000,000 |
|
2012 |
कुलदीप यादव |
17 वर्ष 140 दिन |
INR 10 लाख |
|
2013 |
जसप्रीत बुमराह |
19 वर्ष 91 दिन |
INR 10 लाख |
|
2014 |
श्रेयस गोपाल |
20 वर्ष 246 दिन |
INR 10 लाख |
|
2015 |
जगदीशा सुचित |
21 वर्ष 121 दिन |
INR 10 लाख |
|
2016 |
नाथू सिंह |
20 वर्ष 151 दिन |
INR 3.2 करोड़ |
|
2017 |
निकोलस पूरन |
21 वर्ष 141 दिन |
INR 30 लाख |
|
2018 |
राहुल चाहर |
18 वर्ष 177 दिन |
INR 1.9 करोड़ |
|
2019 |
अनमोलप्रीत सिंह |
20 वर्ष 237 दिन |
INR 80 लाख |
|
2020 |
राजकुमार बलवंत राय |
20 वर्ष 228 दिन |
INR 20 लाख |
|
2021 |
मार्को जानसेन |
20 वर्ष 293 दिन |
INR 20 लाख |
|
2022 |
डेवाल्ड ब्रेविस |
18 वर्ष 290 दिन |
INR 3,0 करोड़ |
|
2023 |
राघव गोयल |
21 वर्ष 148 दिन |
INR 20 लाख |
|
2024 |
अंशुल कंबोज |
23 वर्ष 13 दिन |
INR 20 लाख |
|
2025 |
एएम गजनफर |
18 वर्ष 225 दिन |
INR 4.8 करोड़ |
|
2026 |
? |
? |
? |
पलटन, कमेंट्स में अब अपनी राय देने की बारी आपकी है…