News

मुंबई इंडियंस ने मार्क बाउचर को हेड कोच नियुक्त किया

By Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने साल 2023 में शुरू होने वाले आईपीएल के नए संस्करण से पहले दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर मार्क बाउचर को अपना हेड कोच नियुक्त किया है।

मार्क बाउचर का बतौर विकेटकीपर, बल्लेबाज के रूप में एक लंबा और शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर रहा है और एक विकेटकीपर द्वारा विकेट के पीछे सबसे अधिक टेस्ट शिकार करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। संन्यास के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शीर्ष स्तर की क्रिकेट फ्रेंचाइजी टाइटन्स के कोच के रूप में पदभार संभाला और बतौर कोच वह अपनी टीम को पांच घरेलू खिताब दिलाने में कामयाब रहे।

साल 2019 में, मार्क बाउचर को दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने 11 टेस्ट, 12 वनडे और 23 T20I जीत हासिल की।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन श्री आकाश एम. अंबानी ने कहा, "मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। मैदान पर और मैदान के बाहर अपनी विशेषज्ञता साबित करने के साथ और एक कोच के रूप में अपनी टीम को कई जीत के लिए मार्गदर्शन करने के साथ, मार्क MI के लिए अत्यधिक मूल्य जोड़ेंगे और इसकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।”

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने कहा, “MI के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। एक फ्रेंचाइजी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से विश्व के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया है। मैं इस चुनौती के लिए तत्पर हूं और नतीजों की जरूरत का सम्मान करता हूं। यह महान नेतृत्व और खिलाड़ियों वाली एक मजबूत टीम है। मैं इस गतिशील टीम में और मूल्य जोड़ने के लिए तत्पर हूं।"