“हम 20-25 रन पीछे रह गए, 160 रन अच्छा स्कोर होता”: पारस म्हाम्ब्रे

“हम 20-25 रन पीछे रह गए, 160 रन अच्छा स्कोर होता”: पारस म्हाम्ब्रे

By Mumbai Indians

हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। और जब आप मैच में पीछे रह जाते हैं, तो बढ़त हासिल करना हमेशा काफी मुश्किल हो जाता है। 41/4 से 147 रन तक पहुंचना पॉजिटिव चीज थी, लेकिन फिर भी यह काफी नहीं था। मुंबई इंडियंस के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भी यही बात कही।


उन्होंने कहा, “यहां विकेट आसान नहीं था। यह ईडन गार्डन्स का सामान्य विकेट नहीं था। इसमें स्पंजी बाउंस था और बाद में इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया था। यह थोड़ा ऊपर-नीचे था जिससे शॉट लगाना मुश्किल हो गया। उनकी बॉलिंग की भी तारीफ करनी होगी। उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया। पावरप्ले में चार विकेट गिरने के बाद वापसी करना हमेशा मुश्किल होता हो।”


उन्होंने आगे कहा, “बल्लेबाजों पर पारी को संभालने का दबाव था। आपको डॉट बॉल तो मिलेंगी ही। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मुझे लगा कि इस विकेट पर हम 20-25 रन कम बना पाए। हमें लगभग 160 रन बनाने चाहिए थे, जो एक प्रतिस्पर्धी स्कोर होता।


“सब कुछ पार्टनरशिप पर निर्भर करता है। हम लगातार विकेट गंवाते रहे, इसलिए बड़ी साझेदारी बनाना बहुत मुश्किल हो गया।”

 

कोलकाता आने पर सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती के खतरे से निपटने को लेकर चर्चा हुई। म्हाम्ब्रे ने कहा कि टीम ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और अपनी तैयारियों को आसान रखा।


“हमारी तैयारी बहुत ही सरल है: हमारा लक्ष्य सिर्फ मैच जीतना है। हमारा पूरा फोकस मैच जीतने पर रहता है। हमें पीछे मुड़कर यह देखना होता है कि इस मैच से क्या सीख मिल सकती है, जिसे अगले मैच में अपनाकर हम जीत हासिल कर सकें। हम सिर्फ उन्हीं चीजों को कंट्रोल कर सकते हैं, जो हमारे हाथ में हैं। और वह है पूरे 40 ओवर तक अच्छी क्वालिटी की क्रिकेट खेलना और मैच जीतने की कोशिश करना। बाकी नतीजे, प्वाइंट्स टेबल में स्थान और दूसरी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।”


अब सिर्फ एक मैच बाकी है। वानखेड़े स्टेडियम में। अपने घर में। 20000 बच्चों के सामने। यह हमारा अपना ईएसए मैच है, जो कई वजहों से बहुत खास है। आइए कोशिश करें कि शाम के अंत में सभी बच्चे बड़ी मुस्कान के साथ वापस लौटें! 💙