अंदाजा लगाइए कौन पहुंच चुका है!

By Mumbai Indians

चार स्टार खिलाड़ी ब्लू एंड गोल्ड में आ चुके हैं 💪

दिल में जोश और निडर अंदाज दस गुना है 🔥

दुनिया के अलग-अलग कोनों से वानखेड़े के किनारे तक पहुंचे हैं 🌎

पलटन की गूंज, हम हमेशा आपके साथ हैं 💙

क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बॉश और शेरफेन रदरफोर्ड IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस कैंप में एक नई ऊर्जा और जुनून के साथ पहुंच चुके हैं। इन सभी का एक ही लक्ष्य है पलटन को छठा खिताब दिलाना।

क्विनी यानी क्विंटन डी कॉक, सबसे विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक हैं। वह #OneFamily में वापसी कर चुके हैं। यह उनके लिए एक खास घर वापसी है। टॉप ऑर्डर में दमदार शुरुआत देने की क्षमता, पावरप्ले में आक्रामक और भरोसेमंद बल्लेबाजी उनकी पहचान है। 

एक बेहतरीन विकेटकीपर के तौर पर उनकी फुर्ती और स्किल्स शानदार हैं। मुंबई इंडियंस के सेटअप और कल्चर से वाकिफ होने के कारण, वह टीम को अतिरिक्त मजबूती देते हैं। एक स्टाइलिश लेफ्ट-हैंडर जो पहली ही गेंद से असर डाल सकते हैं।

रयान रिकेल्टन, एक और शानदार लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज हैं। वह टॉप ऑर्डर में पारी को संभालने की क्षमता रखते हैं। बड़े मौकों पर शांत, संयमित और बेखौफ नजर आते हैं। उनकी बल्लेबाजी में लचीलापन और साफ और तेज सोच झलकती है। 

दबाव को झेलते हुए गैप्स आसानी से ढूंढते हैं और बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। विकेट के पीछे भी उनकी चुस्ती उन्हें खास बनाती है। MI के लिए हमारे स्टार और दक्षिण अफ्रीका के लिए T20 WC 2026 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब ब्लू एंड गोल्ड में अपना योगदान देने को तैयार हैं।

कॉर्बिन बॉश, यह ऑलराउंडर मैच के बड़े पलों को अपने नाम करने के लिए जाने जाते हैं। बिना ज्यादा शोर किए, चुपचाप अपना काम करने वाले खिलाड़ी हैं। अपनी जुझारू गेंदबाजी और बड़े शॉट लगाने की क्षमता के दम पर, वह कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं।

कैरेबियाई खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड टीम में जबरदस्त पावर लेकर आते हैं। बड़े-बड़े छक्के लगाने की उनकी फिनिशिंग क्षमता उन्हें मैच का असली गेम-चेंजर बनाती है। 

वह किसी भी वक्त आकर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में भी बीच के ओवरों में साझेदारी तोड़ने की काबिलियत रखते हैं। 

ये सभी खिलाड़ी अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं, लेकिन एक ही पहचान के साथ खेलते हैं. मुंबई इंडियंस!