News

रोहित शर्मा के T20I में सभी रिकॉर्ड पर डालें एक नज़र

By Mumbai Indians

रोहित शर्मा यानी हिटमैन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी है। रोहित ने भारत की दूसरी T20 विश्व कप जीत में टीम इंडिया की कप्तानी की और बारबाडोस में फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया।

साल 2007 में एक युवा खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रोहित साल 2024 में युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरे। रोहित ने T20 अंतरराष्ट्रीय में युवा खिलाड़ियों को मौके देने के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। आइए उनके कुछ अविश्वसनीय रिकॉर्ड पर नज़र डालते हैं।

रोहित शर्माभारत के लिए T20I क्रिकेट करियर

साल

पारी

रन

सर्वाधिक स्कोर

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

2007-2024

151

4231

121*

140.89

5

32

383

205

रिकॉर्ड:

5: T20I में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक

10: भारत के लिए T20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के (बनाम श्रीलंका, 2017)

12: T20 विश्व कप में दूसरे सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

14: T20I में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक POTM (प्लेयर ऑफ द मैच) अवॉर्ड

16 वर्ष 248 दिन: भारत के लिए T20I में सबसे लंबा करियर

32: T20I में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

47: T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच

50: T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत

105: T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के (100+ छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र कप्तान)

115: T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा चौके

159: T20I में खेले गए सबसे ज्यादा मैच

184: T20I में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

205: सबसे ज्यादा T20I में छक्के (200+ छक्के लगाने वाले पहले और एकमात्र खिलाड़ी)

4231: T20I में सबसे ज्यादा रन