INDvAFG ODI प्रीव्यू: टेस्ट में जीत के बाद अब #MissionWorldCup2027 पर नज़र
अफगानिस्तान के खिलाफ एक शानदार टेस्ट जीत के बाद, मेजबान भारत अब वनडे फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन की ओर आगे बढ़ रहा है। क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है। धर्मशाला के खूबसूरत पहाड़ों से लेकर चेन्नई की स्पिन-फ्रेंडली पिचों तक, यह मेन इन ब्लू के लिए सही टीम कॉम्बिनेशन तलाशने और बेहतरीन तैयारी करने का सही समय है।
इस भारतीय टीम में टैलेंट और अनुभव की कोई कमी नहीं है। और यहां हर मैच का महत्व नतीजे से कहीं ज्यादा होता है। रोहित शर्मा को दमदार शॉट लगाते हुए देखने के लिए हम उत्साहित हो सकते हैं! कप्तान शुभमन गिल पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्हें युवा जोश और अपने अनुभव को मिलाकर एक ऐसी टीम तैयार करनी है, जो क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर जीत हासिल करने का दम रखती हो।
शीर्ष क्रम के बल्लेबाज टीम की मजबूत नींव हैं। ये शानदार जोड़ी बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके टीम को संभालती है और बीच के ओवरों में अहम साझेदारियां बनाने में माहिर हैं। बड़े स्कोर बनाने, स्ट्राइक रोटेट करने और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाने की उनकी काबिलियत टीम के बाकी खिलाड़ियों को प्रेरित करती है। इससे बाकी खिलाड़ियों का खेल भी बेहतर होता है।
दूसरी ओर भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हाल के समय में अच्छी फॉर्म में हैं और दबाव वाली स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। पारी के बीच के ओवरों को संभालने में माहिर श्रेयस भारत के लिए 'X-फैक्टर' साबित हो सकते हैं, जिन पर सभी की नजरें रहेंगी।
वहीं, केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में फ्लेक्सिबिलिटी लाते हैं और टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने के बाद उनका कॉन्फिडेंस भी काफी बढ़ा हुआ होगा। वह पारी को संभाल सकते हैं, मैच फिनिश कर सकते हैं और मिडिल ऑर्डर में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स हमेशा शानदार रही है। वॉशिंगटन सुंदर एक खास खिलाड़ी साबित होंगे, जो बल्लेबाजी में अतिरिक्त फायदा और गेंदबाजी से मजबूती प्रदान करेंगे।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हैं। उनकी तरफ से पावरप्ले में विकेट लेना बहुत अहम होगा। तेज और उछाल वाली पिचों पर प्रसिद्ध कृष्णा की भूमिका अहम होगी। अपनी अतिरिक्त बाउंस हासिल करने की क्षमता के दम पर वह बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
वहीं, होनहार तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम कॉम्बिनेशन के आधार पर मौका मिल सकता है। वह भारतीय टीम में नई ऊर्जा और जोश लेकर आएंगे। हालांकि, भारत को एक बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से बाहर हो गए।
अफगानिस्तान की बात करें, तो उनकी सबसे बड़ी ताकत राशिद खान, नबी और हशमतुल्लाह शाहिदी की अनुभवी तिकड़ी है। उनके स्पिन डिपार्टमेंट में अल्लाह गजनफर भी शामिल हैं, जो मिडिल ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के साथ-साथ विकेट लेने की क्षमता भी रखते हैं।
बल्लेबाजी की बात करें तो इब्राहिम जादरान, गुरबाज और रहमत शाह टीम को एक मजबूत आधार देंगें।
बीच के ओवरों में कुछ खास प्रतिस्पर्धा देखने लायक होगी। गिल का सामना अफगानिस्तान के नए बॉलिंग अटैक से होगा, जो मैच का रुख तय कर सकता है। श्रेयस अय्यर खास तौर पर लखनऊ और चेन्नई में स्पिनरों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।
एक बार लय में आने के बाद वह बीच के ओवरों में बहुत खतरनाक साबित हो सकते हैं। कुलदीप यादव मैच के अहम मौकों पर विकेट लेने की अपनी शानदार काबिलियत से बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं और सीरीज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
शेड्यूल
|
तारीख |
वेन्यू |
समय |
|
13 जून |
धर्मशाला |
दोपहर 1:30 बजे |
|
17 जून |
लखनऊ |
दोपहर 1:30 बजे |
|
20 जून |
चेन्नई |
दोपहर 1:30 बजे |