
IPL 2021 MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स ने 9 विकेट से दी मात
शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। पीबीकेएस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। एमआई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब किंग्स को 132 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे डिफेंस करते हुए पंजाब के बल्लेबाज़ों ने धीमी शुरूआत की और 1 विकेट गिरने के बाद केएल राहुल की 60(52) रन की कप्तानी पारी और क्रिस गेल की 43(45) रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को इस सीज़न के अपने पांचवें मुक़ाबले में 9 विकेट से हार नसीब हुई।
आईपीएल के 14वें सीज़न का 17वां मुक़ाबला शुक्रवार, 23 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शुरू हुआ। पीबीकेएस के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। एमआई की ओर से ओपनिंग करने के लिए मैदान पर क्विंटन डि कॉक और रोहित शर्मा उतरे। वहीं, पीबीकेएस की ओर से गेंदबाज़ी करने के लिए पहला ओवर एम. हेंरीक्वेस लेकर आए।
मुंबई को मिली धीमी शुरुआत
मुंबई इंडियंस को बहुत अच्छी शुरुआत नहीं मिली। 6 ओवर में हम सिर्फ 21 रन ही बटोर सके। दूसरे ओवर में दीपक हुड्डा की छठी गेंद पर क्विंटन डि कॉक मोइसेस हेंरीक्वेस को कैच लपका बैठे। वह 5 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनकी जगह क्रीज़ पर ईशान किशन बल्लेबाज़ी करने के लिए आए। छठे ओवर की समाप्ति पर रोहित शर्मा ने 16 गेंद खेलकर 13 रन और ईशान किशन ने 15 गेंद खेलकर 5 रन बनाए। सातवें ओवर में रवि बिश्नोई की छठी गेंद पर ईशान किशन केएल राहुल को कैच करा बैठे। वह 17 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर सूर्यकुमार यादव आए।
मुंबई के बल्लेबाज़ों के लिए चेन्नई की पिच पर बल्लेबाज़ी करना थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा था। हमारी टीम 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 39 रन ही बना सकी।
रोहित शर्मा के अर्धशतक से पटरी पर लौटी मुंबई
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने मिलकर मुंबई इंडियंस को वापस पटरी पर लाने की कमान संभाली। धीमे-धीमे रन बटोरते हुए मुंबई की टीम ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 88 रन बटोर लिए। कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक पूरा कर लिया और तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। चौदहवें ओवर की समाप्ति पर रोहित 42 गेंद पर 53 रन और सूर्यकुमार यादव 20 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे थे।
इसके बाद 16वें ओवर में रवि बिश्नोई की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव क्रिस गेल को कैच लपका बैठे। वह 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह बल्लेबाज़ी करने के लिए क्रीज़ पर किरोन पोलार्ड आए। और फिर 17वें ओवर में मोहम्मद शमी की तीसरी गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा फेबियन एलन को कैच दे बैठे। रोहित 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर हार्दिक पांड्या आए।
अंतिम ओवरों में ज्यादा रन नहीं बटोर सकी मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद किरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या पर अंतिम ओवरों में रन बटोरने का दारोमदार था। जहां मुंबई की टीम ने आखिरी 5 ओवर में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 34 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 18वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे। वहीं, 20वें ओवर में मोहम्मद शमी की 5वीं गेंद पर क्रुणाल पांड्या निकोलस पूरण को कैच लपका बैठे। 20 ओवर की समाप्ति पर मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 132 रनों का लक्ष्य दिया।
सलामी बल्लेबाज़ों ने पंजाब किंग्स को दी मज़बूत शुरुआत
दूसरी पारी में एमआई के 131 रनों को डिफेंड करने के पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ मयंक अग्रवाल और केएल राहुल मैदान पर उतरे। एमआई की ओर से पहला ओवर डालने के लिए ट्रेंट बोल्ट आए और उन्होंने छह गेंदों में महज़ एक रन दिया। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। 6 ओवर की समाप्ति पर पीबीकेएस ने 45 रन बनाकर टीम को एमआई की तुलना में अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने चौका लगाया और इसी के साथ सलामी बल्लेबाज़ों ने 50 रन की साझेदारी पूरी कर ली। आठवें ओवर में राहुल चहर की दूसरी गेंद पर एमआई को पहला विकेट मिला। चहर की गेंद पर मयंक अग्रवाल लॉन्ग ऑन फील्डर के ऊपर मारने गए और सूर्यकुमार यादव को कैच लपका बैठे। वह 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी जगह बल्लेबाज़ी करने के लिए क्रीज़ पर क्रिस गेल आए।
केएल राहुल और गेल ने दिलाई पीबीकेएस को जीत
17वें ओवर में बुमराह की तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर कप्तान केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने पांचवीं गेंद पर एक शानदार चौका लगाया। और 18वें ओवर में ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर गेल ने छक्का लगाया और फिर अगली गेंद पर 1 रन लेकर केएल राहुल को स्ट्राइक दी। केएल राहुल ने शानदार अंदाज़ में तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाकर मुक़ाबला पंजाब किंग्स के नाम कर लिया।
प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव
मुंबई इंडियंस ने टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। दूसरी ओर पंजाब ने अपने प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है। उसने लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन की जगह टीम में रवि बिश्नोई को शामिल किया है।
प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेंरिक्स, शाहरुख खान, फैबियन एलन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
संक्षिप्त स्कोर कार्ड:
मुंबई इंडियंस 131/6 (20 ओवर): रोहित शर्मा 63(52), राहुल चहर 1/19
दिल्ली कैपिटल्स 132/1 (17.4 ओवर): केएल राहुल 60(52), मोहम्मद शमी 2/21, रवि बिश्नोई 2/21
मुंबई इंडियंस का अगला मुक़ाबला
आईपीएल 2021 के 24वें और अपने छठे मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच गुरुवार, 29 अप्रैल को दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेला जाएगा, जहां एमआई के खिलाड़ियों की नज़र इस सीज़न की अपनी तीसरी जीत हासिल करने पर होगी।