PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

PBKS vs MI: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त

By Mumbai Indians

आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टक्कर मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुई। डबल हेडर के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया।

 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। वहीं, मुंबई ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 216 रन बनाकर जीत दर्ज की।

 

मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव (66) और ईशान किशन (75) ने तूफानी पारी खेली।

 

पंजाब किंग्स की पारी

 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में ही मुंबई को पहली सफलता अरशद खान ने प्रभसिमरन सिंह (9) को आउट कर दिलाई।

 

इसके बाद शिखर धवन और मैथ्यू शॉर्ट ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी निभाई। पीयूष चावला ने कप्तान शिखर धवन (30) और मैथ्यू शॉर्ट (27) को अपना शिकार बनाया।

 

लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। लिविंगस्टोन ने 42 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के मदद से नाबाद 82 रन बनाए।

 

वहीं, जितेश  5 चौके और 2 छक्के के साथ 27 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। इस तरह से पंजाब ने MI को 215 रनों का लक्ष्य दिया।

 

मुंबई की टीम की ओर से पीयूष चावला ने दो विकेट चटकाए। वहीं, अरशद खान ने एक विकेट लिया।

 

मुंबई इंडियंस ने कुछ ऐसे हासिल किया लक्ष्य

 

जीत के लिए 215 लक्ष्यों का पीछा करने उतरी मुंबई की पारी की शुरुआत कप्तान रोहित के विकेट गिरने के साथ हुई। रोहित बिना खाता खोले ही ऋषि धवन की गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को कैच थमा बैठे। इसके बाद ईशान किशन और कैमरून ग्रीन ने संभलकर बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन छठे ओवर में नाथन एलिस ने ग्रीन (23) को अपना शिकार बनाया।

 

ग्रीन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तेजी से रन बनाए। इसके बाद मुंबई ने एक के बाद एक सूर्यकुमार और ईशान के रूप में अहम विकेट गंवाए।16वें ओवर में नाथन ने सूर्यकुमार के रूप में तीसरा झटका दिया। सूर्यकुमार ने 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, ईशान को अर्शदीप सिंह ने आउट किया। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के जड़कर 41 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली।

 

टिम डेविड (19) और तिलक वर्मा (26) ने नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ टीम ने 18.5 ओवर में 216 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।

 

मुंबई इंडियंस अब अपना अगला मुकाबला शनिवार, 6 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एम चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी।

 

संक्षिप्त स्कोर

 

पंजाब किंग्स: 214/3 (20 ओवर)

 

लियाम लिविंगस्टोन- 82 (42), नाथन एलिस 2/34

 

मुंबई इंडियंस: 216/4 (18.5 ओवर)

 

सूर्यकुमार यादव 66 (31), ईशान किशन 75 (41), पीयूष चावला 2/29

 

प्लेयर ऑफ द मैच: ईशान किशन