IPL 2026 ऑक्शन में MI: पर्स और स्लॉट सहित सभी जानकारी यहां जानें
ऑक्शन डे का अब वक्त आ गया है, पलटन! 💙
IPL 2026 ऑक्शन में अब बस एक ही रात बाकी है। हमारी थिंक टैंक पूरी तरह तैयार है, स्प्रेडशीट्स खुली हैं और प्लान एकदम सही तरीके से सेट हो चुके हैं। यह वही समय है जब रणनीतियों को अंतिम रूप दिया जाता है, टीम कॉम्बिनेशन पर चर्चा होती है और हर फैसला आगे की राह तय करता है।
कोर टीम पहले से मजबूत है और अब बस कुछ आखिरी खिलाड़ियों को जोड़ना है। लक्ष्य बिल्कुल साफ है एक ऐसी टीम बनाना जो आखिर तक जाए और IPL की रिकॉर्ड छठी ट्रॉफी घर लाए।
हमें पता है कि हमारी प्यारी पलटन के मन में अब भी ऑक्शन से जुड़ी कुछ जानकारियों को लेकर सवाल हो सकते हैं, खासकर अबू धाबी में होने वाले इस इवेंट को लेकर।
लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। यह आपके लिए एक ही जगह पर पूरी जानकारी है। IPL 2026 ऑक्शन की तारीख, नियम, पर्स डिटेल्स और बाकी सब कुछ। तो चलिए शुरू करते हैं…
IPL 2026 ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा?
IPL 2026 ऑक्शन 16 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे (IST) शुरू होगा।
ऑक्शन का वेन्यू क्या है?
IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन अबू धाबी के एतिहाद सेंटर में होगा।
कितने खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे?
IPL 2026 ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
इन 350 खिलाड़ियों में 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, 112 खिलाड़ी कैप्ड हैं और 238 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
बेस प्राइस का पूरा ब्योरा क्या है?
|
बेस प्राइस (INR में) |
खिलाड़ियों की संख्या |
|
2.00 करोड़ |
40 |
|
1.50 करोड़ |
9 |
|
1.25 करोड़ |
4 |
|
1.00 करोड़ |
17 |
|
75 लाख |
42 |
|
50 लाख |
4 |
|
40 लाख |
7 |
|
30 लाख |
227 |
|
कुल |
350 |
एमआई को कितने स्लॉट भरने हैं?
फिलहाल 2026 सीजन से पहले हमारी टीम में 20 खिलाड़ी हैं। यानी 25 खिलाड़ियों की लिमिट पूरी करने के लिए अधिकतम 5 खिलाड़ी जोड़े जा सकते हैं। इनमें से 1 स्लॉट विदेशी खिलाड़ी के लिए बचा है।
एमआई के पास कितना पर्स बचा है?
ऑक्शन में एमआई के पास ₹2.75 करोड़ का पर्स मौजूद है।
प्लेयर ट्रेड्स में एमआई ने क्या किया?
ट्रेड विंडो के दौरान एमआई ने तीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। जिसमें शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड और मयंक मारकंडे शामिल हैं। वहीं, तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए।
सबसे पहले किन खिलाड़ियों की बोली लगेगी?
सबसे पहले कैप्ड बल्लेबाजों का सेट आएगा। इसके बाद पहले 70 खिलाड़ियों की बोली पूरी होने पर टीमों से अनसोल्ड खिलाड़ियों के नाम मांगे जाएंगे, जिन्हें आगे होने वाले एक्सेलेरेटेड राउंड में शामिल किया जाएगा। इस बार कोई मार्की प्लेयर्स सेट नहीं है।
क्या इस बार RTM कार्ड होगा?
नहीं। चूंकि यह मिनी-ऑक्शन है, इसलिए फ्रेंचाइजियों के पास राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का विकल्प नहीं होगा।
ऑक्शन कौन संचालित करेगा?
WPL 2026 मेगा ऑक्शन में गेवेल संभाल चुकी मल्लिका सागर IPL 2026 ऑक्शन की ऑक्शनियर होंगी।
पलटन के लिए क्या खास है?
हर ऑक्शन की तरह इस बार भी हमारी थिंक टैंक किसी नए यंग टैलेंट को खोज सकती है, जो पूरे सीजन में 🔥 परफॉर्मेंस से सबको चौंका दे।
**********
पलटन, IPL 2026 ऑक्शन के लिए आपकी शॉपिंग लिस्ट क्या है? कमेंट्स में बताइए! 😉
हमारी थिंक टैंक हमेशा की तरह सब पर कड़ी नजर बनाए हुए है… 👀