PBKSvMI: शार्दुल ठाकुर और तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन ने दिलाई मुंबई इंडियंस को जीत

PBKSvMI: शार्दुल ठाकुर और तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन ने दिलाई मुंबई इंडियंस को जीत

By Mumbai Indians

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर उनकी जीत के लगातार सिलसिले को ब्रेक लगाया।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में एमआई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पीबीकेएस ने प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 200 रन बनाए। 

इसके जवाब में एमआई ने तिलक वर्मा के दमदार बल्लेबाजी की मदद से 19.5 ओवर में 205 रन बनाकर लक्ष्य को पूरा किया और शानदार जीत अपने नाम की।

मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने धमाकेदार गेंदबाजी की और चार विकेट हासिल किए, जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। इसके अलावा कॉर्बिन बॉश और राज बावा को एक-एक सफलता मिली।

पंजाब के सलामी बल्लेबाजों प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने पारी की सधी हुई शुरुआत की और टीम की नींव मजबूत की। मुंबई को पहली सफलता दीपक चाहर ने प्रियांश के रूप में दिलाई। प्रियांश ने 17 गेंदों मेें 22 रनों की पारी खेली और 50 रनों की अहम साझेदारी की।

इसके बाद प्रभसिमरन ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 29 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा और टीम के महत्वपूर्ण रन बटोरे।

12वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने पीबीकेएस को एक और बड़ा झटका दिया। शार्दुल ने प्रभसिमरन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। प्रभसिमरन ने 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 57 रनों का योगदान दिया।

इसके बाद पंजाब ने श्रेयस अय्यर (4), कूपर कॉनली (21), सुर्यांश सेडगे (8) और शशांक सिंह (2) के विकेट खोए। 

अजमतुल्लाह उमरज़ई ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 2 चौके 4 छक्कों की मदद से 17 गेंदों में 38 रन बनाए।

जेवियर बार्टलेट और विष्णु विनोद नाबाद रहे और टीम के लिए अहम रन बनाए। जेवियर ने 15 और विनोद ने18 रनों की पारी खेली। इसी के साथ पंजाब किंग्स ने एमआई को 201 रनों का लक्ष्य दिया।

201 लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई को रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों ने रन बनाने की लय को बनाए रखा। तेजी से रन बनाते हुए रयान ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की और 23 गेंदों में 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े।

9वें ओवर में मुंबई इंडियंस ने नमन धीर का विकेट गंवाया, जो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहित शर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। इसके बाद एमआई की पारी को तिलक वर्मा ने संभाला और धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। उन्होंने 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।

शेरफेन और तिलक के बीच चौथे विकेट के लिए 61 रनों की पार्टनरशिप की। शेरफेन ने 21 गेंदों में 20 रन बनाए। वहीं, विल जैक्स ने छोटी लेकिन अहम नाबाद पारी खेलते हुए 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 10 गेंदों में 25 रन बनाए।

तिलक ने नाबाद शानदार पारी खेलते हुए लक्ष्य को पूरा किया और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। तिलक ने 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 33 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली।

एमआई अपना अगला मुकाबला 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

पीबीकेएस बनाम एमआई मुकाबले का संक्षिप्त स्कोर

पीबीकेएस: 20 ओवर में 200/8; प्रभसिमरन सिंह 57, शार्दुल ठाकुर 4/39

एमआई: 19.5 ओवर में 205/4; तिलक वर्मा 75, अजमतुल्लाह उमरज़ई 2/36