News

आईपीएल ऑक्शन 2024: एमआई के नए खिलाड़ियों से मिलिए

By Mumbai Indians

एमआई की टीम में अब 25 खिलाड़ी हो गए हैं, इस फैमिली में 8 नए सदस्य जुड़े हैं। जो कि आठ नए पसंदीदा युवा और विभिन्न स्किल से भरपूर हैं: जिनमें रॉ पेस, एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज, एक स्लिंगर, एक ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर, एक लेगी, एक चाइनामैन, एक आगामी तेज गेंदबाज, एक निचले क्रम का फिनिशर शामिल है। यहां पूरा ब्योरा दिया गया है कि दुबई में दिन आईपीएल ऑक्शन कैसा गुजरा। यहां हमारे खरीदे गए खिलाड़ी, उनकी कीमत और उनसे जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी गई है। 

  1. गेराल्ड कोएत्ज़ी: युवा तेज गेंदबाज और शानदार खिलाड़ी। वानखेड़े स्टेडियम में उन्हें खेलते देखना एक अद्भुत नजारा होगा। बूम-जेराल्ड की साझेदारी बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
  1. दिलशान मदुशंका: तेज, स्विंग, बाएं हाथ। वानखेड़े के लिए एकदम सही कॉम्बो यहां है। इस साल विश्व कप में भारत-श्रीलंका मुकाबला आपको याद है? उनके 5 विकेट याद है? रोहित, गिल, कोहली, अय्यर, सूर्यकुमार को अपना शिकार बनाया था! लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में, ब्लू और गोल्ड जर्सी में एक श्रीलंकाई गेंदबाज पेसर, क्या हमें वास्तव में अब भी कुछ और कहने की जरूरत है?
  1. श्रेयस गोपाल: यह उनकी घर वापसी है। 21 साल के एक युवा लेगी ने साल 2014 में मुंबई इंडियंस की जर्सी में पहली बार आईपीएल में खेला था, और अब वह फिर से वापस आ गए हैं, वह पहले से अधिक अनुभवी और खतरनाक हैं।
  1. नुवान तुषारा: स्लिंगा तुषारा!! हम एक बार वानखेड़े में स्लिंगी एक्शन से चूक गए। लेकिन अब ऐसा फिर से नहीं होगा!
  1. नमन धीर: पंजाब की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता टीम के हिस्सा रहे हैं, वह निचले क्रम के युवा फिनिशर हैं।
  1. अंशुल कंभोज: हरियाणा की युवा तेज सनसनी! लंबे, शानदार और फिट, उन्होंने इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन से आग लगा दी थी और अपने राज्य को कई विकेट लेकर ट्रॉफी जीतने में मदद की।
  1. मोहम्मद नबी: एक दमदार खिलाड़ी! वह बल्लेबाजी करते हैं, वह गेंदबाजी करते हैं, वह हॉट जोन में फील्डिंग भी करते हैं। एक आईपीएल अनुभवी, वह वे विदेशी स्पिनिंग ऑलराउंडर है जिनकी हमें जरूरत थी।
  1. शिवालिक शर्मा: बाएं हाथ के स्पिनर को कौन पसंद नहीं करेगा? खैर, अब हमारे पास अपना एक खिलाड़ी है। बड़ौदा का यह लड़का विरोधियों के खेमे में हड़कंप मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है!

खिलाड़ी

देश

कीमत (भारतीय रुपए)

गेराल्ड कोएत्ज़ी

दक्षिण अफ्रीका

5 करोड़

दिलशान मदुशंका

श्रीलंका

4.6 करोड़

श्रेयस गोपाल

भारत

20 लाख

नुवान तुषारा

भारत

4.8 करोड़

नमन धीर

भारत

20 लाख

अंशुल कम्बोज

भारत

20लाख

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान

1.5 करोड़

शिवालिक शर्मा

भारत

20 लाख