
MI की बॉलिंग यूनिट – एक नंबर रे बाबा!
पलटन, अब समय आ गया है कि हम अपने गेंदबाजों को प्रोत्साहित करें, जिन्होंने IPL 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया! 💥
पहली गेंद से लेकर अंतिम ओवर तक, हमारे गेंदबाजों ने जोश और जज्बा दिखाते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खासा परेशान किया! या यूं कहें कि उनके पसीने छुड़ा दिए। 🥶
चाहे वह हमारे तेज गेंदबाजों की रफ्तार हो, कभी-कभार धीमी गति से गेंद फेंकना हो या फिर स्पिन का जादू हो, MI की बॉलिंग यूनिट हमेशा दमदार प्रदर्शन करती रही। 👊
ट्रेंट के थंडरबॉल्ट से लेकर बुमराह के आक्रामक तेवर तक... ये खिलाड़ी हमारे प्लेऑफ तक के सफर में गेम चेंजर साबित हुए!
खिलाड़ी |
मैच |
विकेट |
ट्रेंट बोल्ट |
16 |
22 |
जसप्रीत बुमराह |
12 |
18 |
हार्दिक पांड्या |
15 |
14 |
अश्विनी कुमार |
7 |
11 |
दीपक चाहर |
14 |
11 |
मिचेल सैंटनर |
13 |
10 |
कर्ण शर्मा |
6 |
7 |
विग्नेश पुथुर |
5 |
6 |
विल जैक्स |
13 |
6 |
मुजीब उर रहमान |
1 |
1 |
रिचर्ड ग्लीसन |
1 |
1 |
वीएस राजू |
2 |
1 |
कॉर्बिन बॉश |
3 |
1 |
कुल विकेट |
109 |
चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों या फिर मुश्किल भिड़ंत - वे हमेशा अपने खेल के 🔝 पर ही रहे! दबाव की परिस्थितियां, डेथ ओवर या फिर बड़े खिलाड़ियों का सामना, इन सभी परिस्थितियों में हमारे खिलाड़ी #PlayLikeMumbai तरीके से खेले।
इसके अलावा, इस समूह ने सिर्फ विकेट ही नहीं लिए, उन्होंने एक बेंचमार्क सेट किया, खेल दर खेल, बार-बार दमदार और जानदार प्रदर्शन करते हुए! 🔥
हमारी गेंदबाजी के महारथी - क्या एक नंबर परफॉरमेंस दिए रे तुम लोग! पूरी पलटन आपको सलाम करती है। आगे भी स्टंप उखड़ने का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा… 💙
आंकड़े खुद ही सब कुछ बयां कर देते हैं – आईपीएल 2025 में किसी भी टीम द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट! 💪
इसे एक लाइन में कहते हुए 👉 मुंबई के गेंदबाज = पूरा पैसा वसूल शो! 👌
आईपीएल 2025 में सबसे अधिक विकेट लेने वाली टीमें
टीम |
विकेट |
MI |
116 |
PBKS |
97 |
RCB |
94 |
SRH |
88 |
GT |
88 |
CSK |
83 |
KKR |
81 |
LSG |
80 |
DC |
75 |
RR |
68 |
*फाइनल टैली रन-आउट सहित दी गई है