
Gen Z के साथ जुड़ी मुंबई इंडियंस; नई Camo-Tech जर्सी से प्रेरित - साहस, सौहार्द और Digi-Tech
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 के लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण किया है, जो ऑनलाइन 2499 रुपये में प्री-ऑर्डर उपलब्ध है। मुंबई इंडियंस के गोल्ड टियर मेंबरशिप प्रोग्राम वालों के लिए मैच जर्सी भी शामिल है।
मशहूर डिजाइनर-जोड़ी शांतनु और निखिल द्वारा बनायी गयी ये जर्सी नए Gen Z वर्ल्ड के मैसेज साहस, सौहार्द और डिजी-टेक को फैंस के प्रति दर्शाती है। जिसमें कैमो-टेक डिज़ाइन की मदद से रचनात्मक अभिव्यक्ति करने का प्रयास किया गया है। इसमें मुंबई इंडियंस का मतलब उनके युवा व डायनामिक मिलेनियल फैंस हैं। इस जर्सी के साथ पल्टन - जो मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए प्यार, वफादारी और पैशन को जाहिर करता है। जिसके जरिए फैंस को अपनी पसंदीदा टीम के साथ एक बार फिर से जुड़ने और अपनी पसंदीदा टीम से इंगेज करने का मौका मिलेगा।
“परंपरा में निहित, भविष्य के लिए उत्साह से भरपूर, यह जर्सी गतिशीलता की भावना का प्रतीक है। नीले और सुनहरे रंग की जर्सी पहनकर हमारे खिलाड़ी और प्रशंसक एक दूसरे के साथ अपने संबंध को और भी मजबूत करेंगे। एक कनेक्शन जो कड़ी मेहनत, प्रयास और "एक परिवार" के लोक व्यवहार की बात करता है, जो हम सभी को एक साथ बांधता है। मुंबई इंडियंस के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि “पल्टन के लिए हमारे दिल में बेहद खास कनेक्शन बना है, जो वास्तव में MI के दिल की धड़कन में महसूस किया जा सकता है।”
शांतनु और निखिल ने कहा, "न्यू ब्लड, न्यू स्पिरिट और न्यू इंडिया से प्रेरणा लेते हुए, इस साल की मुंबई इंडियंस की जर्सी साहस और टीम के सौहार्द की पराकाष्ठा है। जर्सी का नया सिंबल न्यू एज टेक को एक ही जगह क्लासिक छल्लेदार पैटर्न को पेश करता है। हमने अपनी तरह से इसे डिजाइन किया है - "कैमो टेक" जो बटालियन के लिए नीले रंग में है। यह कवच और तेज तर्रार शक्ति को जोड़ती है जो लीग में मुंबई इंडियंस द्वारा पावर पैक्ड गेम को सुनिश्चित करता है।"
मुंबई इंडियंस ने नए सिल्वर, गोल्ड और जूनियर मेंबरशिप की शुरुआत के साथ सीजन के लिए अपना लॉयल्टी प्रोग्राम भी लॉन्च किया है। ऑफर पर सीमित सदस्यता और कुछ रोमांचक ऑफर के साथ नामांकन अब लाइव कर दिया है।