वानखेड़े में फिर गूंजा क्विनी का नाम, की दमदार वापसी

वानखेड़े में फिर गूंजा क्विनी का नाम, की दमदार वापसी

By Mumbai Indians

ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में किसी अपने, जाने-पहचाने चेहरे को देखना हमेशा ही खास होता है। यह दिल को सुकून, भरोसा और पुरानी खूबसूरत यादों से भरी खुशी का एहसास कराता है।

16 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे हमारे अपने क्विंटन डी कॉक के लिए यह वापसी किसी यादगार पल से कम नहीं थी।

जब उन्होंने एक बार फिर हमारे गढ़ में कदम रखा, तो ऐसा लगा मानो कहानी वहीं से फिर शुरू हो गई हो। उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 112 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 186.67 रहा।

यह मुंबई इंडियंस के लिए उनका पहला शतक था। एक शानदार वापसी, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
2019 और 2020 के IPL सीजन में MI टीम और चैंपियनशिप विजेता टीमों का हिस्सा रहे QDK को लेकर पलटन के मन में यही सवाल था कि इस बार उनका कौन-सा अंदाज देखने को मिलेगा।

इसका जवाब बहुत जल्दी मिल गया। वही जांबाज बल्लेबाज, जो शुरुआत से ही बड़े-बड़े शॉट लगाने से जरा सा भी नहीं डरते। जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी सभांली और खेल को अपने नियंत्रण में लिया।

शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद, क्विनी डगमगाए नहीं, बल्कि उन्होंने आक्रामक अंदाज में पलटवार किया और विपक्ष पर अपना दबाव कायम कर दिया। 💪

किस्मत हमेशा जांबाजों का साथ देती है। फैंस ने उनकी एक खास पारी देखी। क्विनी ने आईपीएल 2026 में दूसरा शतक जड़ा। उनका हर शॉट दृढ़ निश्चय से भरा था और हर चरण में वह गेंदबाज की रणनीति से एक कदम आगे थे। हमारे प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज की पारी में एक अलग ही जादू था। जी हां, पांच साल बीत गए, लेकिन कुछ नहीं बदला... उनका अंदाज, स्वभाव और सकारात्मक नजरिया। सब कुछ कायम है।

उनकी पारी के दम पर एमआई ने 20 ओवरों में 195 रन बनाए। इस शानदार शुरुआत ने हमें लय बरकरार करने में मदद की। उन्होंने लगातार रन बनाते हुए स्कोरबोर्ड को बनाए रखा।

उन्होंने दबाव को शानदार तरीके से झेला और पंजाब के गेंदबाजों के पास उनके खिलाफ कोई जवाब नहीं था, क्योंकि उन्होंने उनके अटैक को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। उन्होंने पहली गेंद से लेकर बीसवें ओवर तक एक उद्देश्यपूर्ण पारी खेली।

कवर ड्राइव, पुल शॉट्स और स्टेडियम के बाहर जाते हुए तूफानी छक्के। वह एक सेट बल्लेबाज थे, जो आखिर तक नाबाद रहे और एक चैंपियन क्रिकेटर की असली पहचान बन गए। इस दौरान उन्होंने नमन धीर के साथ 122 रनों की पार्टनरशिप भी की।

क्विनी की इस पारी ने मानो एक नई ऊर्जा जगा दी थी। क्विंटन डी कॉक ने ना सिर्फ मुंबई इंडियंस का बैज दोबारा पहना, बल्कि उसे और भी ज्यादा चमका दिया! 💙