अश्वनी कुमार शो - पेस, परफेक्शन और प्राइम परफॉर्मेंस

अश्वनी कुमार शो - पेस, परफेक्शन और प्राइम परफॉर्मेंस

By Mumbai Indians

अश्वनी की गर्जना काफी जोरदार थी,  

गुजरात टाइटंस वाले बस सोचते रह गए। 🤔  

उनकी गेंदबाजी में पेस और परफेक्शन सब था,  

जिससे विपक्षी टीम पूरी तरह चकमा खा गई। 😵‍💫  

अपने पूरे स्पेल के दौरान इस युवा ने शानदार परफॉर्मेंस दी, 💪   

इस शाम को उन्होंने पूरी तरह से अपने नाम कर लिया। 👊

जब पलटन ने किसी खिलाड़ी के चमकने की मांग की, 🙏 

हमारे अपने अश्वनी ने कमाल किया और अहमदाबाद में जादू देखने को मिला। 💙

20 अप्रैल 2026 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में युवा गेंदबाज अश्वनी कुमार ने धमाल मचा दिया। उन्होंने गेंद के साथ जबरदस्त जादूगरी करते हुए 4 ओवर में 4/24 का आंकड़ा दर्ज किया। यह सिर्फ एक शानदार स्पेल नहीं था, बल्कि उस शाम को अपने नाम करने की एक कहानी थी। उस रात जब मुंबई इंडियंस अपनी बेहतरीन फॉर्म में लौटी तो अश्वनी ने जिम्मेदारी संभाली और नरेंद्र मोदी स्टेडियम को अपनी चमक से रोशन कर दिया। स्पीडस्टर ने सिर्फ गेंदबाजी नहीं की, बल्कि विपक्षी बल्लेबाजी को हिला दिया और ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया।

उनका पहला विकेट खतरनाक शुभमन गिल का था, जो घरेलू मैदान पर अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे। उसके बाद उनकी गेंद से मास्टरक्लास देखने को मिला। वह अपने गेम प्लान पर कायम रहे और परफेक्शन के साथ उसे एक्जीक्यूट किया। प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी जबरदस्त गेंदबाजी कर रहा था और गुजरात टाइटंस को गलतियां करने पर मजबूर कर रहा था।

सच में, गति के साथ शांति और धैर्य के साथ कमाल कर दिया। उन्हें राहुल तेवतिया, फिर राशिद खान और शाहरुख खान के तीन और विकेट मिले। हर विकेट लेने पर ऐसा लगा जैसे विपक्षी टीम दबाव में ढह रही हो। इसे और खास बनाने वाली बात उनके विकेट लेने की टाइमिंग थी। गुजरात जब-जब पार्टनरशिप बनाने की कोशिश कर रही थी तब-तब अश्वनी आगे आए और विकेट लिया। उन्होंने अपने प्रोसेस पर भरोसा किया और बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। गुजरात टाइटंस अंत में 100 रनों पर सिमट गई और मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत दर्ज की।

उस दिन अश्वनी के सबसे बड़े मोटिवेटर कप्तान हार्दिक पांड्या थे, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि वे बीच-बीच में गेंदबाज से बात करते रहें। मैच के बाद गेम प्लान के बारे में बात करते हुए अश्वनी ने कहा, “जब मैं वहां गया, तो मैंने देखा कि हार्ड लेंथ और बैक ऑफ द लेंथ डिलीवरी काम कर रही थी, इसलिए मैं उसी प्लान पर भरोसा करता रहा। हम विकेट लेने की प्लानिंग कर रहे थे और हार्दिक से बात करने के बाद हमने उसे उसी तरह एक्जीक्यूट किया।” आईपीएल में दूसरी बार चार विकेट लेने के बारे में अपनी बात साझा करते हुए अश्वनी ने कहा, “मैं इसके बारे में बहुत सोच रहा था कि जब भी मुझे खेलने का मौका मिले, मैं अच्छा करना चाहता हूं। इसलिए जब यह हुआ, तो बहुत अच्छा लगा।”

चार विकेट का धमाका और एक साफ संदेश... ब्लू एंड गोल्ड जर्सी में अश्वनी के लिए यह सिर्फ एक शुरुआत है!