News

CSK vs MI: मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स से 6 विकेट से मिली हार

By Paul I

आईपीएल 2023 के 49वें मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को हुआ। वीकेंड के डबल हेडर के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। जहां रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। मुंबई के लिए नेहल वढेरा ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में पीयूष चावला ने 2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने महज 17.4 ओवर में ही 140 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।    

मुंबई इंडियंस की पारी पर एक नज़र

ईशान किशन और कैमरून ग्रीन ने धमाकेदार अंदाज में मुंबई इंडियंस की पारी की शुरुआत की। उन्होंने पहले ओवर में 10 रन हासिल किए। हालांकि 13 और 14 रनों के स्कोर पर हमारी टीम को कैमरून, ईशान और रोहित शर्मा रूप में तीन झटके लगे। कैमरून ने (4), ईशान (7) और कप्तान रोहित शर्मा अपना खाता नहीं खोल सके।

इसके बाद नेहल वढेरा और सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पार्टनरशिप निभाते हुए पारी को आगे बढ़ाया और दोनों खिलाड़ियों ने 41 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस तरह 10 ओवर के बाद हमारी टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 64 रन था, लेकिन 69 रनों के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव रवींद्र जडेजा का शिकार हो गए। सूर्यकुमार ने 22 गेंदों में 26 रनों का अपना अहम योगदान दिया।

नेहल वढेरा ने खेली अर्धशतकीय पारी 

इस बीच नेहल वढेरा ने 46 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। नेहल वढेरा 64 रनों के निजी स्कोर पर पाथिराना का शिकार हो गए। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने अपने तीन और अहम विकेट खो दिए और इस तरह चेन्नई के सामने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 139 रनों का स्कोर खड़ा किया।

वहीं, चेन्नई की तरफ से मथीशा पथिराना ने तीन, दीपक चाहर और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट हासिल किए। जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

चेन्नई की पारी पर एक नज़र

140 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी धोनी ब्रिगेड की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने पारी की शुरुआत की। इस बीच मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सूर्यकुमार यादव को 30 रनों के निजी स्कोर पर अपना पहला शिकार बनाया।

इसके बाद 81 रनों के स्कोर पर अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरी सफलता हासिल की। अजिंक्य ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए और पीयूष चावला ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इस तरह 9 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन था।

105 रनों के स्कोर पर चेन्नई को तीसरा झटका लगा। इस बार ट्रिस्टन स्टब्स ने अंबाती रायडू को राघव गोयल के हाथों कैच आउट कराया। रायडू 11 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन चले गए। इसके बाद डेवोन कॉन्वे 42 गेंदों पर 44 रन बनाकर आकाश मधवाल का शिकार हो गए। वहीं, 17.4 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया। 

चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा डेवोन कॉनवे ने 44 रनों की पारी खेली तो वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से पीयूष चवला दो और ट्रिस्टन और आकाश मधवाल ने एक-एक विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर

मुंबई इंडियंस: 139/8 (20 ओवर)

नेहल वढेरा: 64 (51), पीयूष चावला 2/25

चेन्नई सुपर किंग्स: 

डेवन कॉन्वे: 42/44, मथीशा पथिराना 3/15

प्लेयर ऑफ द मैच: मथीशा पथिराना