भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले जानें दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले जानें दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें

By Mumbai Indians

क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता बेहद नजदीक आ चुकी है, और हम इसके लिए बेहद ही उत्साहित हैं! अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में प्यार, गुस्सा, प्रतिभा और मनोरंजन की झलक देखने को मिलेगी।

इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में क्रिकेट का हर वो रोमांच देखने को मिलेगा जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। जैसे ही नीले और हरे रंग की टक्कर होगी, स्टेडियम एक युद्ध के मैदान में तब्दील हो जाएगा और चारों तरफ फैंस के चीयर की गूंज सुनाई देगी। यह सिर्फ एक मैच नहीं है; यह एक आत्म-सम्मान की लड़ाई है जो नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30,000 से अधिक दर्शकों की भावनाओं को उत्तेजित करेगी।

और इस दमदार टक्कर से पहले आंकड़ों पर नजर डालना बेहद ही दिलचस्प हो जाता। तो आइए इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता से पहले जानते हैं कि क्या कहते हैं आंकड़े।

T20 क्रिकेट में INDvPAK प्रतिद्वंद्विता:

T20I में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत टीमें पाकिस्तान
12 मैच 12
8 जीत  3
3 हार  8
1 टाई 1
75% जीत प्रतिशत 25%

 

टीमें सबसे अधिक रन - IND vs PAK सबसे अधिक विकेट - IND vs PAK
भारत विराट कोहली - 488 रन भुवनेश्वर कुमार / हार्दिक पांड्या - 11 विकेट
पाकिस्तान मोहम्मद रिजवान - 197 रन उम्र गुल - 11 विकेट

 

T20 वर्ल्ड कप में INDvPAK प्रतिद्वंद्विता:
 
  हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत टीमें पाकिस्तान
7 मैच 7
5 जीत  1
1 हार 5
1 टाई 1
85.7% जीत प्रतिशत 14.3%

 

टीमें सबसे अधिक रन - IND vs PAK सबसे अधिक विकेट - IND vs PAK
भारत  विराट कोहली - 308 रन इरफान पठान - 6 विकेट
पाकिस्तान शोएब मलिक - 100 रन मोहम्मद आसिफ - 5 विकेट 

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से जुड़ी अहम बातें:

1. भारत ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 6 में से 5 मैच जीते हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी टीम की सबसे ज्यादा जीत है।

2. 2007 T20 वर्ल्ड कप के बाद T20 वर्ल्ड कप में हर INDvPAK मुकाबले में दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

3. T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भारतीय गेंदबाज के तौर पर इरफान पठान के आंकड़े सबसे अच्छे हैं। 2007 में जोहान्सबर्ग में उन्होंने 3/16 का गेंदबाजी आंकड़ा हासिल किया था।

4. जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर की 75 रन की पारी T20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है।

5. भुवनेश्वर कुमार T20I में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 4 विकेट (4/26, एशिया कप 2022) लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं।

6. हार्दिक पांड्या T20I में पाकिस्तान के खिलाफ एक ही मैच में 30 से अधिक रन बनाने और 3 विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर हैं (33* और 3/25, एशिया कप, 2022)। इसके अलावा, वह ऐसा दो बार करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

7. रोहित शर्मा ने T20I में भारत बनाम पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता में सबसे अधिक मैच (12 में से 11) खेले हैं।

8. T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों में विराट कोहली ने 308 रन बनाए हैं, जो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा रन है।