News

मुंबई इंडियंस स्कॉड में मोहम्मद अरशद खान की जगह कुमार कार्तिकेय सिंह को किया गया शामिल

By Mumbai Indians

मोहम्मद अरशद खान अपनी इंजरी के कारण टाटा आईपीएल 2022 से बाहर हो गए हैं। जिसको लेकर मुंबई इंडियंस ने उनकी जगह कुमार कार्तिकेय सिंह को स्कॉड में लेने का फैसला किया है।

कुमार कार्तिकेय सिंह सपोर्ट टीम के हिस्से के रूप में मुंबई इंडियंस के साथ हैं और अब उन्हें बाकी बचे 2022 सीजन के लिए टीम में शामिल होने के लिए साइन किया है।

कुमार कार्तिकेय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने साल 2018 में डेब्यू करने के बाद से खेल के तीनों फॉर्मेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। कुमार कार्तिकेय नेट्स में काफी प्रभावशाली रहे हैं और उनकी गेंदबाजी स्किल में काफी सुधार देखने को मिला है। फिलहाल उन्हें मुख्य स्कॉड में शामिल कर लिया गया है।