मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले नए कोचिंग ग्रुप का किया ऐलान

मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले नए कोचिंग ग्रुप का किया ऐलान

By Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने आज आगामी IPL 2027 सीजन के लिए अपने नए कोचिंग ग्रुप का ऐलान किया। रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिशेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। 

ये सभी हेड कोच कीरोन पोलार्ड के साथ मिलकर एक नए कोचिंग ग्रुप का हिस्सा बनेंगे। इस ग्रुप के पास मुंबई इंडियंस की संस्कृति की गहरी समझ और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है। इन सभी का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को निखारना और टीम को सफलता दिलाना होगा।

उथप्पा, मैक्लेनघन और कुलकर्णी के लिए यह एक तरह से अपनी पुरानी टीम में वापसी है, क्योंकि वे पहले भी खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। पोलार्ड, जो पिछले 16 सालों से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। 

उनके साथ मिलकर ये तीनों MI की उस परंपरा को और मजबूत करते हैं, जिसमें टीम ऐसे लोगों के साथ लंबे समय तक जुड़ी रहती है, जो टीम के मूल्यों, उम्मीदों और जीतने की सोच को अच्छी तरह समझते हैं। 

रॉबिन उथप्पा- बैटिंग कोच

2007 में पहले ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे उथप्पा, भारतीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपने शानदार करियर का लंबा अनुभव लेकर आए हैं। वह 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उथप्पा आधुनिक T20 खेल की गहरी समझ के साथ टीम में वापस लौटे हैं। उनका मुख्य फोकस टीम की बल्लेबाजी को बेहतर बनाने, रणनीतिक फैसलों को मजबूत करने और खिलाड़ियों को इस फॉर्मेट के बदलते अंदाज के लिए तैयार करने पर होगा।

मिशेल मैक्लेनघन – बॉलिंग कोच

मुंबई इंडियंस के साथ चार बार के आईपीएल चैंपियन, मैक्लेनघन 2015 से 2020 के बीच इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे। उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम के खिताब जीतने वाले अभियानों में अहम भूमिका निभाई। अपने जज्बे और आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मैक्लेनघन के पास शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। साथ ही उन्हें T20 क्रिकेट में की रणनीतियों और बारीकियों की भी अच्छी समझ है। मुंबई इंडियंस के साथ लगातार जुड़े रहने से उन्हें फ्रेंचाइजी की संस्कृति और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के तरीके को और बेहतर ढंग से समझने का मौका मिला है।

टी. दिलीप – फील्डिंग कोच

भारतीय मेंस टीम के साथ एक सफल कार्यकाल के बाद दिलीप मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। इस दौरान वह उस कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे, जिसने 2024 और 2026 के ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप और 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें एक अनुभवी और बेहतरीन फील्डिंग कोच के रूप में जाना जाता है। उनका मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस, बेहतर तैयारी, मैदान पर लगातार अच्छा प्रदर्शन और शानदार फील्डिंग पर रहेगा। 

धवल कुलकर्णी – डेवलपमेंट बॉलिंग कोच

मुंबई इंडियंस के साथ दो बार (2013 और 2020 में) IPL चैंपियन रह चुके धवल कुलकर्णी की इस फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। वह पहले भी दो अलग-अलग दौर (2008-2013 और 2020-21) में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। मुंबई क्रिकेट में एक जाना-पहचाना नाम होने के नाते वह अपने साथ अच्छा अनुभव, भारतीय परिस्थितियों की समझ और मुंबई इंडियंस के साथ एक मजबूत जुड़ाव लेकर टीम का हिस्सा बने हैं।

कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व में पूरी कोचिंग टीम खिलाड़ियों के विकास और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करेगी। साथ ही टीम में ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, जहां खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। कोचिंग स्टाफ का लक्ष्य खिलाड़ियों को तैयार करना और आगामी IPL सीजन की चुनौतियों का मजबूती से सामना करने के लिए टीम को तैयार करना होगा।

IPL 2027 को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस के ये नई कोचिंग नियुक्तियां युवा टैलेंट को निखारने, नई रणनीतियों के साथ एक मजबूत टीम तैयार करने की फ्रेंचाइजी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। टीम का लक्ष्य ऐसी टीम बनाना है, जो क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सके और खिताब जीतने की चुनौती पेश करे।