“WPL ऑक्शन में हमारे लिए चीजें जिस तरह से हुईं, उससे मैं बहुत खुश हूं”: ल्यूक विलियम्स

“WPL ऑक्शन में हमारे लिए चीजें जिस तरह से हुईं, उससे मैं बहुत खुश हूं”: ल्यूक विलियम्स

By Mumbai Indians

नए चेहरे, नई ऊर्जा और ब्लू एंड गोल्ड का जुनून! टीम के हर टुकड़े को जोड़ने से लेकर WPL 2027 सीजन के लिए सही संतुलन बनाने तक, अब वक्त है उस शख्स से रूबरू होने का, जो MI की टीम को एक नई पहचान देने और इस टीम पहेली को सुलझाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। 

ऑक्शन के बाद हमारे हेड कोच ल्यूक विलियम्स ने कोच्चि में मुंबई इंडियंस के लिए चीजें कैसी रहीं, खिलाड़ियों को चुनने के पीछे की सोच क्या थी, और आगे आने वाली रोमांचक संभावनाओं के बारे में बात की।

सबसे पहले नीलामी में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए ल्यूक ने कहा, "MI के लिए ऑक्शन जिस तरह से रही, उसे लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। नीलामी में हम एक ऐसे कोर ग्रुप के साथ उतरे थे जिसे हमने पहले ही रिटेन कर लिया था। इसलिए हम अलग-अलग पोजीशन पर टीम को और मजबूत करना चाहते थे और हमें लगता है कि हमने ऐसा कर लिया है।"

उन्होंने नीलामी में एमआई के अपने अहम लक्ष्यों को हासिल करने पर भी बात की। उन्होंने कहा, “हमने शुरुआत में किरण नवगिरे को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश हम उन्हें टीम में शामिल नहीं कर सके। हालांकि, इसके बाद हम अपने कई लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहे। नीलामी में जिस तरह से चीजें हमारे पक्ष में रहीं, उससे मैं बहुत ही खुश हूं।”

हाल ही में मुंबई इंडियंस में शामिल किए गए सभी छह युवा प्रतिभाओं के बारे में उन्हें क्या बात सबसे अच्छी लगी। ल्यूक ने कहा, “हमारे स्काउटिंग नेटवर्क ने इन खिलाड़ियों को चुना है और फिर ट्रायल के जरिए हमने उन्हें बारीकी से परखा है। हम उनके रवैये और स्किल से बहुत प्रभावित हुए। हमें लगता है कि वे MI परिवार में बहुत अच्छी तरह से फिट हो जाएंगे।”

मुंबई इंडियंस द्वारा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को शामिल करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "नीलामी में हम निश्चित रूप से हर तरह के खिलाड़ियों  कैप्ड और अनकैप्ड को लेने के लिए तैयार थे! आने वाले सीजन में कुछ शानदार अनकैप्ड खिलाड़ियों का होना काफी रोमांचक होगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वे MI के सेटअप में किस तरह आगे बढ़ते हैं और खुद को कैसे आगे बढ़ाते हैं।"

आखिर में ल्यूक विलियम्स ने टीम में अपनी मुंबई की खिलाड़ी सानिका चालके को शामिल करने पर भी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “सानिका एक बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं, जो हमारी टीम को और मजबूत बनाती हैं। इसके अलावा उनका मुंबई की स्थानीय खिलाड़ी होना भी हमारे लिए बहुत ही खास है। मुझे पूरा भरोसा है कि सानिका भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनने को लेकर उतनी ही उत्साहित होंगी, जितने हम उन्हें अपनी टीम में शामिल करके हैं।”