News

पलटन, मुंबई इंडियंस के #BatchOf2025 से मिलें

By Vineet Anantharaman

एक लंबे और थका देने वाले मेगा ऑक्शन के बाद उत्साह अपने चरम पर है। शायद थोड़ी उदासी के साथ जो हमेशा हर तीन साल के साईकल के अंत में टीम से कुछ साथी खिलाड़ियों की विदाई देखकर आती है। आईपीएल मेगा ऑक्शन हमेशा आपके साथ यही करता है और 2025 भी इससे अलग नहीं था।

और एक बार जब यह हमारे सिस्टम से बाहर हो जाता है, तो हमारे पास जोश और जज्बे के साथ आगे बढ़ने के अलावा कुछ भी नहीं रह जाता है क्योंकि हम अपनी 22 सदस्यीय टीम तैयार कर चुके हैं जो अप्रैल 2025 में दुनिया से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

हमने अपने पांच दिग्गजों को रिटेन किया था। एक को RTM के जरिए टीम में लिया गया और एक खिलाड़ी को दोबारा खरीदा गया। इसके साथ ही MI के दो पुराने सितारे, दोनों आईपीएल खिताब विजेता, ब्लू एंड गोल्ड में वापसी कर रहे हैं।

इसके साथ ही MI #OneFamily में भी एक क्रॉसओवर है, केप टाउन से मुंबई तक। दो दमदार खिलाड़ी, शानदार ऑलराउंडर, एक मिस्ट्री स्पिनर, युवा भारतीय प्रतिभाओं का एक समूह, यकीनन हमारी टीम प्रतिभाओं की धनी है।

आइए, हमारे गौरव, हमारे 2025 बैच से मिलते हैं...

खिलाड़ी

दाम (INR)

देश

जसप्रीत बुमराह

18.00 करोड़

भारत

सूर्यकुमार यादव

16.35 करोड़

भारत

हार्दिक पांड्या

16.35 करोड़

भारत

रोहित शर्मा

16.30 करोड़

भारत

तिलक वर्मा

8.00 करोड़

भारत

ट्रेंट बोल्ट

12.50 करोड़

न्यूजीलैंड

नमन धीर

5.25 करोड़

भारत

रॉबिन मिंज

65 लाख

भारत

कर्ण शर्मा

50 लाख

भारत

रयान रिकेल्टन

1.00 करोड़

दक्षिण अफ्रीका

दीपक चाहर

9.25 करोड़

भारत

एएम गजनफर

4.80 करोड़

अफगानिस्तान

विल जैक्स

5.25 करोड़

इंग्लैंड

अश्वनि कुमार

30 लाख

भारत

मिचेल सैंटनर

2.00 करोड़

न्यूजीलैंड

रीस टॉपले

75 लाख

इंग्लैंड

कृष्णन श्रीजिथ

30 लाख

भारत

राज अंगद बावा

30 लाख

भारत

सत्यनारायण राजू

30 लाख

भारत

बेवॉन जैकब्स

30 लाख

न्यूजीलैंड

अर्जुन तेंदुलकर

30 लाख

भारत

लिजाद विलियम्स

75 लाख

दक्षिण अफ्रीका

विग्नेश पुथुर

30 लाख

भारत

तो पलटन हम आईपीएल 2025 और अपना #6 खिताब जीतने के लिए तैयार हैं!