INDvWI मैच रिपोर्ट: सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया

By Mumbai Indians

कोलकाता के ईडन गार्डंस में भारतीय टीम के लिए एक बड़ा मैच था। सभी की नजरें इस दिलचस्प मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस पर टिकी हुई थीं। क्रिकेट फैंस ने पूरे शहर में भारतीय झंडे लहराते हुए टीम का जोरदार समर्थन किया। यह सिर्फ एक मैच नहीं था, बल्कि वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल या कहें नॉकआउट मैच था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 195/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज शाई होप (32) और रोस्टन चेज (40) ने शानदार शुरुआत दी। पॉवेल की तूफानी पारी (19 गेंदों में 34* रन ) ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कमाल दिखाया और 4 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट झटके।

भारतीय टीम ने महज 19.2 ओवर में ही वेस्टइंडीज के दिए गए लक्ष्य को हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 50 गेंदों में नाबाद 97 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया, जहां टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।

चेज ने की आक्रामक शुरुआत

वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की, रोस्टन चेज ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए और एक कैच ड्रॉप का पूरा फायदा उठाया। कप्तान होप ने 32 रनों के साथ पारी को संभाला। पावरप्ले में वेस्टइंडीज 45-0 स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में थी।

स्पिन का चला जादू

भारतीय कप्तान, हमारे सूर्या भाई ने पिच को अच्छे से समझा और अक्षर पटेल को जल्दी ही गेंदबाजी के लिए लगाया, जिन्होंने पहले ओवर में सिर्फ 5 रन दिए। वरुण चक्रवर्ती ने भी कमाल कर दिया, 9वें ओवर में होप को बोल्ड कर दिया।

बूम बूम ने 12वें ओवर में झटके दो विकेट

बुमराह बनाम शिमरॉन हेटमायर हमेशा T20 में बड़ा रोमांचक हो जाता है। एक रणनीतिक बदलाव काम आया और बुमराह ने हेटमायर को छठी बार T20 में आउट किया। यह मैच का बड़ा पल था। उसी ओवर में कप्तान SKY ने कमाल का कैच पकड़ा, दाईं ओर डाइव लगाकर फुल लेंथ स्ट्रेच कर चेज को आउट किया, जिससे बुमराह को दूसरा विकेट मिला।

कुंग-फू पांड्या ने रदरफोर्ड को पवेलियन भेजा

ब्लू-एंड-गोल्ड स्टार, हार्दिक ने ऑफ कटर से MI के नए खिलाड़ी रदरफोर्ड का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

होल्डर-पॉवेल की बड़ी साझेदारी

सीनियर्स ने अपना स्वैग दिखाया। जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल ने पांचवें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की और 20 ओवर में 195/4 का स्कोर बनाया।

सैमसन का संग्राम

एक सपनों के जैसा फिनिश। सैमसन ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली। पहली ही गेंद से विस्फोटक इरादा नज़र आया और विपक्षी गेंदबाजों के हौसले को ध्वस्त कर दिया। सैमसन की मास्टरक्लास पारी निर्णायक साबित हुई।

तिलक वर्मा ने संभाला

तिलक वर्मा की कैमियो पारी (15 गेंदों में 27) ने स्कोरबोर्ड को चलाए रखा और संजू को शानदार सपोर्ट दिया। तिलक ने कुछ शानदार स्टाइलिश शॉट्स लगाए।

भारत ने कमाल कर दिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया! वानखेड़े तैयार है। आ जाओ!!

संक्षिप्त स्कोर 

भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। 

वेस्टइंडीज: 195/4 20 ओवर - रोस्टन चेज 40, रोवमैन पॉवेल 34*, जेसन होल्डर 37*, जसप्रीत बुमराह 2/36 

भारत: 199/5 19.2 ओवर - संजू सैमसन 97*, जेसन होल्डर 2/38